शरीर का बायां हिस्सा क्यों होता है दाएं से कमजोर, जानें कैसे मजबूत बनाएं?

शरीर का बायां हिस्सा क्यों होता है दाएं से कमजोर, जानें कैसे मजबूत बनाएं?

सेहतराग टीम

हमारा शरीर अगर फिट रहता है तो हमें सभी कुछ अच्छा लगता है। इसलिए हम हमेशा शरीर को तंदुरूस्त रखने के लिए अलग-अलग तरीके के एक्सरसाइज करते रहते हैं। वहीं कई बार हम महसूस करते हैं कि हमारे शरीर का एक हिस्सा दूसरे हिस्से से कमजोर होता है। अक्सर देखा गया है कि हमारा बांया हिस्सा दांए हिस्से से कमजोर होता है। वहीं जो लेफ्टी होते हैं उनका दांया हिस्सा कमजोर होता है।

पढ़ें- दांतों की कई समस्याओं से लेकर मानसिक तनाव को दूर करता है च्यूइंग गम, जानें इसके सभी फायदे

इसका एक स्पष्ट उदाहरण आपके सामने जिम में दिखाई देता है खासकर तब, जब आप बेंच प्रेस करने के लिए डम्बल को उठाते हैं और आपका बायां हाथ, दाएं हाथ के मुकाबले देर से उठता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत ही सामान्य बात है कि लोगों के शरीर के दोनों हिस्सों में अंतर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको ऐसा महसूस किया होता है और आखिर इसके पीछे का क्या कारण है।  

आखिर क्यों होते हैं शरीर के दोनों हिस्से अलग

वास्तव में, शरीर के इन दोनों अलग-अलग हिस्सों और हड्डियों का आकार व शक्ति समान होना अधिक असामान्य है। इसलिए आपके दोनों हाथों में शक्ति अलग-अलग होती है और यह आपकी गलती या आपके वर्कआउट का दोष नहीं है। आपने गौर किया होगा कि जिम में की जाने वाली हमारी अधिकांश एक्सरसाइज, शरीर के दोनों हिस्सों पर एक ही तरह से काम करती हैं। इतना ही नहीं हम जानबूझकर अपने शक्तिशाली हिस्से का उपयोग अपने कमजोर हिस्से की तुलना में कहीं अधिक करते हैं। इसमें दरवाजा खोलना, बिस्तर पर लुढ़कना, किराने का सामान लाना-ले जाना यहां तक की सीढ़ियों पर अपना पहला कदम रखने तक हम अपने शक्तिशाली हिस्से का उपयोग करते हैं। 

ज्यादातर लोग नहीं कर पाते इसका अनुभव

आपने भले ही गौर न किया हो लेकिन जितनी अधिक बार हम एक हिस्से का उपयोग करते हैं, उतना ही कुशलता से हमारा मस्तिष्क उन मांसपेशियों का उपयोग करना सीखता है। इससे उस तरफ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और अक्सर मांसपेशियां बड़ी होती हैं। कभी-कभी पैर में लगी चोट भी दोनों हिस्सों के बीच असंतुलन पैदा कर सकती है। आमतौर पर, लोग इस अंतर को देखे बिना ही अपना जीवन गुजार देते हैं, लेकिन जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, वे इस अंतर को काफी तेजी से समझ लेते हैं। जानें हाथों को मुलायम बनाने का तरीका। 

कैसे मजबूत बनाएं अपने कमजोर हिस्से को

  • अपने कमजोर हिस्से को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है एक ऐसी एक्सरसाइज को चुना जाए, जो आपके शरीर के दोनों हिस्सों का लोड अलग-अलग तरीके से झेल सके। इसके लिए आप डंबल एक्सरसाइज, शोल्डर प्रेस, चेस्ट प्रेस, लंग्स, बाइसेप कर्ल, डंबल रो, ट्राइसप एक्सटेंशन और डंबल स्क्वैट्स चुन सकते हैं।
  • अन्य एक्सरसाइज मशीनों और बारबेल के विपरीत डम्बल कमजोर हिस्से से आसानी से नहीं उठता है। 
  • आप सिंगल-आर्म शोल्डर प्रेस, सिंगल-आर्म चेस्ट प्रेस, सिंगल-लेग स्क्वाट्स, सिंगल-लेग लंग्स और सिंगल लेग रो जैसी सिंगल हैंड एक्सरसाइज भी आजमा सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बातें 

  • कमजोर हिस्से से अधिक रेप्स लगाना आपके दोनों हिस्सों को एक जैसा नहीं बना सकता है इसलिए ऐसा न करें। बस कोशिश करें और कमजोर साइड को उतना ही काम दें जितना आप शरीर की मजबूत साइड को देते हैं। 
  • इसके अलावा आप किराने का सामान उठाने और दरवाजे को खोलने जैसी अपनी दैनिक गतिविधियों को करने के लिए  कमजोर हिस्से का उपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

काफी समय से सर्दी-जुकाम है तो कही आप साइनस के शिकार तो नहीं, जानिए लक्षण और उपचार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।